The Multi Lingual Chronicle = A Drop From The Sea
2/30926. भारतीय क्रिकेट प्रेमी शायद ही Vinod Kambli का नाम कभी भूल सकते हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली का एक वीडियो आजकल चर्चा है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उनके इस वीडियो से पता चल रहा है कि वो एक वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर पोस्ट इस वीडियो में भावुक नजर आ रहे कांबली वृद्धाश्रम में सुविधाओं की खूब तारीफ कर रहे हैं।हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी की सेहत को लेकर काफी चिंताजनक खबरें आई थीं। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें डंडे के सहारे चलते हुए देखा गया था। उनका ये वीडियो चर्चा का विषय बना था। उनको लेकर लगातार ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। उनकी आर्थिक स्थिति भी दयनीय होने की खबरें मीडिया में आती रही हैं। एका बाद वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से नौकरी मांगते हुए भी दिखाई दिए थे। अब उनके नए वीडियो ने एक बार फिर उनके स्वास्थय की चर्चा बढ़ा दी है। Source FB shri33
2. Click Here To Join Free
1/290926 फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बुंदेली भक्ति गीत ‘पार्वती’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में माता पार्वती के भगवान शिव को पति के रूप में पाने के संकल्प और उन्हें समझाने पहुंचे सप्तऋषियों की कहानी को बुंदेली लोक अंदाज़ में पेश किया गया है। गीत ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ अपनी देसी भाषा, लोक संगीत और कहानी कहने के अलग अंदाज़ के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, गाना YouTube पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ पार कर चुका है। इसे साधु एस. तिवारी ने लिखा, गाया और कंपोज किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है।#ParvatiSong #HanumanAnsh #nidhivasandani #SadhuTiwari #IndianMusic
source FB shri33
1. Click Here To Join Free To Earn Daily Opportunity Dated 300926
Comments
Post a Comment